jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर BJP का दांव, टिकट के लिए अब शुरू होगी असली परीक्षा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर BJP का दांव, टिकट के लिए अब शुरू होगी असली परीक्षा
उत्तराखंडराज्य

2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर BJP का दांव, टिकट के लिए अब शुरू होगी असली परीक्षा

News Desk
Last updated: August 10, 2026 8:29 am
News Desk
Share
SHARE

 देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों के आवंंटन को लेकर चल रही कई तरह की कयासबाजी के बीच भाजपा नेतृत्व ने तय किया है कि वर्ष 2027 की चुनावी जंग में पार्टी मौजूदा विधायकों पर ही जीत का दांव लगाएगी। दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश भाजपा नेतृत्व को यह संदेश दिया गया कि मौजूदा विधायक क्षेत्रों में सक्रिय रहकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं का समाधान कराएं।

Contents
About The AuthorNews Desk

हालांकि पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि वर्तमान विधायक पार्टी की प्राथमिकता में हैं, लेकिन क्षेत्रीय सक्रियता, संगठन का फीडबैक व सर्वे की रिपोर्ट भी अंतिम रूप से प्रत्याशी चयन का आधार बनेगी।

विधायकों की राजनीतिक परीक्षा शुरू

भाजपा ने मौजूदा विधायकों को मैदान में उतरकर अपना प्रदर्शन साबित करने का मौका दिया है। टिकट पर फिलहाल कोई संकट नहीं, लेकिन उनकी राजनीतिक परीक्षा शुरू हो चुकी है। पार्टी आने वाले महीनों में विधायकों की जनता में पकड़, कार्यकर्ताओं से समन्वय, क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रियता और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की क्षमता काे परखेगी। स्थानीय असंतोष दूर करना भी विधायकों की जिम्मेदारी होगी।

हारी सीटों पर सबसे पैनी नजर

भाजपा संगठन ने साफ किया कि चुनावी रणनीति सिर्फ मौजूदा सीटों को बचाने तक सीमित नहीं होगी। पिछले चुनाव में हारी सीटों व कम अंतर से जीती सीटों पर भी संगठन विशेष फोकस करेगा। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर कमजोर कड़ियों की पहचान की जाएगी।

युवा, महिला व लाभार्थी वर्ग को साधने का लक्ष्य

भाजपा संगठन ने प्रदेश नेतृत्व को युवा और महिला मतदाताओं के साथ लाभार्थी वर्ग को भी चुनावी रणनीति के केंद्र में रखने के लिए कहा। रोजगार, विकास, पलायन और स्थानीय सुविधाओं जैसे मुद्दों पर संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।

25 विधानसभा क्षेत्रों से सीएम को मिला न्योता

मुख्यमंत्री धामी की समाज के विभिन्न वर्गों और भाजपा के भीतर बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इससे लग सकता है कि कई विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें चुनाव लड़ने के प्रस्ताव सौंपे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए अलग-अलग समूहों ने पूरे प्रदेश में लगभग 25 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव व आमंत्रण पत्र भेजा है। इन प्रस्तावों के बीच पार्टी सूत्र चंपावत विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री के लिए अधिक पसंदीदा बता रहे हैं। इसके पीछे चंपावत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य हैं।

वर्तमान में मुख्यमंत्री यहीं से विधायक हैं। विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की दृष्टि से यह क्षेत्र एक माडल के रूप में उभरा है। यद्यपि, इस मामले में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री व भाजपा संगठन के स्तर से ही होना है।

‘मौजूदा विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ जनता व कार्यकर्ताओं के बीच रहना होगा। सभी विधायक सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर स्थानीय समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे। पार्टी के लिए जनता का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है। आगामी चुनाव की तैयारियों में जमीनी प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।’

–

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज
    Next Article हिमाचल में 10 प्रधानाचार्यों के तबादले, CBSE स्कूलों में नई तैनाती के आदेश जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्वामी विवेकानंद
    उत्तराखंडराज्य

    स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया

    देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में भव्य समारोह…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    चमोली सुरंग हादसा: CM धामी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

    गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर सियासैंण हाट में बन रही विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग…

    2 Min Read
    यूपी पंचायत चुनाव
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच इन 2 पीसीएस अफसरों को मिली राज्य निर्वाचन आयोग में तैनाती

    योगी सरकार ने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग में दो पीसीएस…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में एयरोसिटी की राह साफ, 200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना आज

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित एयरोसिटी को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। प्राधिकरण इसी सप्ताह भूमि अधिग्रहण…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर BJP का दांव, टिकट के लिए अब शुरू होगी असली परीक्षा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password