jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज
उत्तराखंडराज्य

CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज

News Desk
Last updated: August 10, 2026 8:24 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून/विकासनगर: उत्तराखंड में आज से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव के उत्सव ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर आज देहरादून में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगे का संदेश दिया.

Contents
About The AuthorNews Desk

साथ ही सीएम धामी ने इस अवसर पर राज्य आंदोलन के महान नायक स्व. श्री इंद्रमणी बडोनी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम धामी ने कहा हमारा तिरंगा करोड़ों भारतवासियों के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है. इसकी आन, बान और शान की रक्षा के लिए माँ भारती के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है.

सीएम धामी ने कहा आप सभी से निवेदन है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को नमन करें.साथ ही सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत अब झुकता नहीं, आंखों में आंख डालकर अपनी बात कहता है। आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ भारत आज विश्व पटल पर अपनी नई पहचान गढ़ रहा है.

विकासनगर में तैयार हो रहे तिरंगे: वहीं, विकासनगर- सहसपुर की स्वंय सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान की शान ,रीप द्वारा सिलाई यूनिट की स्थापना से महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के काम को व्यापक स्तर मिला है. राष्ट्रीय ध्वज बनाकर समूह की महिलाएं राष्ट्रीय उत्सव में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं.

ये महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही हैं. ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नई गति प्रदान कर रहा हैं. सहसपुर ब्लॉक के शंकरपुर स्थित सिलाई यूनिट में समूह की महिलाओं ने अब तक 5,000 से अधिक तिरंगे तैयार कर लिए हैं. रीप ( ग्रामीण उद्यमिता एवं आजीविका परियोजना) और एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ) के माध्यम से तिरंगों की लगातार बढ़ती मांग से महिलाओं के हुनर और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर भी मिल रहा है.

यहां हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी के लिए बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज तैयार किये जाते हैं. स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से भी इन हैंडमेड तिरंगों की अच्छी मांग रहती है. हैंडमेड तिरंगा निर्माण ने ग्रामीण महिलाओं को केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि आत्मसम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान भी दिलाई है. बीते 26 जनवरी के अवसर पर तिरंगा निर्माण एवं बिक्री से समूह की महिलाओं ने लगभग 1 लाख रुपये की बचत अर्जित की है.

यूनिट बनी स्वरोजगार का साधन: शंकरपुर स्थित सिलाई यूनिट का सफल संचालन कर रही जयमाला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक साधन बताया. जयमाला ने बताया इस यूनिट के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं रोजगार के लिए सशक्त हुई है. साथ ही उन्हें विभाग की मदद से कई राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने के ऑर्डर भी मिलते हैं. जिससे उन्हें मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर भी मिल रहा है.

विभाग भी खरीद रहा महिलाओं के हैंडमेड तिरंगे: जिला परियोजना प्रबंधक रीप सोनम गुप्ता ने बताया रीप परियोजना के तहत सहसपुर ब्लॉक में सिलाई यूनिट की स्थापना की थी. इसी यूनिट में आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने बताया पूर्व में भी 15 अगस्त और 26 जनवरी के लिए यह महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज बनाती आ रही हैं. यूनिट के स्थापित होने से इस बार महिलाएं बड़े स्तर पर झंडे बनाने का कार्य कर रही हैं. सोनम ने बताया कि इस यूनिट में 15 से 20 महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य कर रही हैं. हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता को देखते हुए समूह की महिलाओं से तिरंगे भी खरीदे जा रहे हैं.

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े लोग: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सामने बताया मुख्यमंत्री के निर्देशन में रीप ( ग्रामीण उद्यमिता एवं आजीविका परियोजना) और एनआरएलएम ( राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ) के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण महिलाएं अपने पसंदीदा क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं. उन्होंने बताया आगामी 15 अगस्त को देखते हुए समूह की महिलाएं विभिन्न आकार के झंडे बना रही हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ
    Next Article 2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर BJP का दांव, टिकट के लिए अब शुरू होगी असली परीक्षा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    क्राइमताजा खबरबिहारराज्यराष्ट्रीय

    Ara Bihar News: आरा में बदमाशों ने घर के पास युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

    Ara Bihar News संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया, गोरखपुर और बलिया में सपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में जमीन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लोनी में सबसे ज्यादा भूमाफिया चिन्हित

    गाजियाबाद। दिल्ली से सटे लोनी क्षेत्र में आशियाना बनाने के लिए जमीन तलाश रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    12 साल की बच्ची को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, विरोध करने पर मां को धमकी

    गाजियाबाद। इंटरनेट मीडिया पर कम उम्र के बच्चों की बढ़ती सक्रियता के बीच उसके दुष्प्रभाव का एक मामला सामने आया है।…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password