jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
उत्तराखंडराज्य

विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त

News Desk
Last updated: July 30, 2026 7:03 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देहरादून में एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन (State-Level Consultative Workshop on Implementation and Enforcement of Single-Use Plastic Ban) विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम धामी ने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहसिक कदम उठाने और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है. इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता और प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है. उन्होंने कहा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा. विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला सिर्फ एक कार्यशाला नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है.

सीएम ने कहा बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है. यदि हमारे जंगल सुरक्षित रहेंगे, तो बाघ सुरक्षित रहेंगे. प्रकृति का संतुलन भी सुरक्षित रहेगा. भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का स्वरूप माना गया है. देवभूमि उत्तराखंड अपनी समृद्ध जैव विविधता, वन संपदा और वन्यजीव संरक्षण के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व सहित प्रदेश के वन क्षेत्र इस विरासत के सशक्त प्रतीक हैं.

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण, नदियों, मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है. वन क्षेत्रों में छोड़ा गया प्लास्टिक अनेक बार वन्यजीवों के भोजन में मिल जाता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा जंगलों, नदियों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी और निर्णायक अभियान चलाना समय की आवश्यकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, नमामि गंगे तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसी पहलों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है. राज्य सरकार भी पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान, निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई कर रही है. चारधाम यात्रा मार्गों तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं. साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं रीसाइक्लिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

सीएम ने लोगों से कपड़े के थैले, जूट और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक अथवा अन्य प्रकार का कचरा न छोड़ने की अपील की. उद्योग जगत से इको-फ्रेंडली पैकेजिंग और आधुनिक रीसाइक्लिंग तकनीकों को अपनाने तथा युवाओं से विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम सभाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 43 जिलों के दौरे, ₹36877 करोड़ की सौगात और ’80-20′ की सियासत, क्या है सीएम योगी का मिशन?
    Next Article ‘नकल मुक्त भारत’ को मिलेगी नई ताकत, परीक्षा कानून संशोधन पर बोले सीएम धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप: “पांच परिवारों ने मेरी जिंदगी बर्बाद की”

    तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप: "पांच परिवारों ने मेरी जिंदगी बर्बाद की" पटना, 22 अगस्त 2025 — पूर्व मंत्री…

    3 Min Read
    सिद्धार्थनगर महोत्सव
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिद्धार्थनगर महोत्सव में ₹1052 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- उपद्रव से उत्सव की तरफ बढ़ चुका यूपी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं…

    10 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने लगाए 100 से अधिक पौधे

    ऋषिकेश। हरेला पर्व के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों और…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मिशन 2027: यूपी की 403 विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज, सीएम योगी समेत कई अन्य लेंगे भाग

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बूथ लेवल पर बड़ी कवायद कर रही है। आज प्रदेश के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, उत्तराखंड को बनाएंगे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password