jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी सरकार का दिवाली गिफ्ट: शहरी निकायों के लिए 328.27 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी सरकार का दिवाली गिफ्ट: शहरी निकायों के लिए 328.27 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन
उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार का दिवाली गिफ्ट: शहरी निकायों के लिए 328.27 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 8:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। दीपावली के अवसर पर शहरी निकायों के कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों के भुगतान में संकट न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही की किस्त के रूप में 328.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस धनराशि से निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, पेंशन और अन्य अनिवार्य देनदारियों का भुगतान किया जाएगा। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सबसे पहले कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व सेवानिवृत्त कार्मिकों के दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अक्टूबर से दिसंबर, 2026 की तिमाही के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जारी की जा रही इस राशि में से एक प्रतिशत यानी करीब 3.24 करोड़ रुपये उत्तराखंड पालिका केंद्रीयकृत पेंशन निधि के लिए काटे जाएंगे। इसके बाद शहरी निकायों को कुल 325.03 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।

नगर निगमों को 148 करोड़ से अधिक

नगर निगमों को सर्वाधिक 148.26 करोड़ रुपये मिलेंगे। नगर पालिका परिषदों के लिए 141.95 करोड़ रुपये और नगर पंचायतों के लिए 38.07 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

शासन की इस व्यवस्था से निकायों को कर्मचारियों के वेतन और अन्य नियमित वित्तीय दायित्वों के निर्वहन में मदद मिलेगी। इसके बाद पथ प्रकाश, जल संस्थानों के देयकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दावों का निस्तारण किया जाएगा। अवशेष धनराशि का प्रयोग विकास कार्यों और सफाई-स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में किया जा सकेगा।

31 दिसंबर तक देना होगा उपयोगिता प्रमाणपत्र

शासन ने धनराशि जारी करने के साथ उसके इस्तेमाल की निगरानी भी तय की है। सभी शहरी निकायों को खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र 31 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध कराना होगा।

वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब शहरी विकास निदेशालय पर नगर निकायों को शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने का दबाव बढ़ गया है। आमतौर पर देखा गया है कि वित्त की ओर से धन जारी करने के बावजूद निदेशालय के स्तर से इसे जारी करने में विलंब होता है और निकायों के कार्मिकों को वेतन संकट का सामना करना पड़ता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पूर्व नेवी अफसर ने पिता, बेटे और भाई को मार डाला, लखनऊ ट्रिपल मर्डर का आया लाइव वीडियो
    Next Article उत्तराखंड में करवा चौथ की धूम: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने भी पारंपरिक तरीके से मनाया पर्व
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है

    नोएडा से तृप्ति श्रीवास्तवा की खास रिपोर्ट मेदांता अस्पताल नोएडा ने अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है।…

    2 Min Read
    तेजस्वी यादव
    बिहार

    तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव के बहिष्कार पर विचार

    तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव के बहिष्कार पर विचार, SIR प्रक्रिया को बताया ‘धांधली’ 📍 पटना | 24…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन एरियर की गणना में अब मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षा विभाग ने 1…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धामी सरकार का दिवाली गिफ्ट: शहरी निकायों के लिए 328.27 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password