पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर द्वारा भैया दूज पर्व के दृष्टिगत दनकौर, कासना एवं बिलासपुर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तथा छठ पूजा हेतु निर्धारित पूजा स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। साथ ही छठ पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु किए गए पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पर्वों के दौरान यातायात सुचारू बनाए रखें, भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करें तथा पूजा स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्कता एवं पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करें। आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

