jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जौहर यूनिवर्सिटी फंडिंग केस: ED के सामने आजम खान से 15 सवालों पर पूछताछ, 426 करोड़ की फंडिंग का हिसाब तलाश रही एजेंसी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जौहर यूनिवर्सिटी फंडिंग केस: ED के सामने आजम खान से 15 सवालों पर पूछताछ, 426 करोड़ की फंडिंग का हिसाब तलाश रही एजेंसी
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

जौहर यूनिवर्सिटी फंडिंग केस: ED के सामने आजम खान से 15 सवालों पर पूछताछ, 426 करोड़ की फंडिंग का हिसाब तलाश रही एजेंसी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 14, 2026 6:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण और उसकी फंडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से शुक्रवार को करीब छह घंटे पूछताछ की। दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में लखनऊ जोन की टीम ने उनसे विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुई रकम, चंदा देने वालों और धन के वास्तविक स्रोतों को लेकर 15 सवाल किए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ईडी की जांच का सबसे अहम पहलू विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च और ट्रस्ट के घोषित खर्च में भारी अंतर है। एजेंसी के आकलन के मुताबिक, विश्वविद्यालय के निर्माण और जमीन अधिग्रहण पर करीब 499.09 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने आयकर रिटर्न में 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च दिखाया है।

ईडी ने आजम खां से की पूछताछ

जांच में 12.29 करोड़ रुपये के चंदे को संदिग्ध मानने के बाद एजेंसी ने करीब 426.46 करोड़ रुपये को कथित अपराध से अर्जित संपत्ति बताया है। पूछताछ में ईडी ने यह जानने की कोशिश की कि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए पैसा कहां से आया और किन लोगों अथवा संस्थाओं ने आर्थिक मदद की।

एजेंसी करीब 186 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके हासिल करने वाली एक कंपनी की भूमिका भी खंगाल रही है। आरोप है कि ठेके की रकम का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा विश्वविद्यालय के निर्माण में लगाया गया।

विश्वविद्यालय के निर्माण पर भी किए सवाल

इसके अलावा मेरठ की दो शैक्षणिक संस्थाओं से ट्रस्ट को मिले 6.24 करोड़ रुपये के चंदे, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की निधि से विश्वविद्यालय परिसर में कराए गए 6.60 करोड़ रुपये के कार्य तथा प्रदेश सरकार से स्वीकृत 23.41 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों पर भी सवाल किए गए।

ईडी किसानों की जमीनों के अधिग्रहण, करीब 34 एकड़ शत्रु संपत्ति और सरकारी ठेकेदारों से निर्माण सामग्री उपलब्ध कराए जाने के आरोपों की भी जांच कर रहा है। गाजियाबाद की विशेष अदालत ने आजम खां की 12 से 16 नवंबर तक चार दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की है। ईडी के सूत्रों के अनुसार आजम को कल लखनऊ भी लाया जा सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद
    Next Article बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    WINGS INDIA 2026
    उत्तराखंडराज्य

    WINGS INDIA 2026: उत्तराखंड को मिला “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” राष्ट्रीय सम्मान

    देहरादून। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    गैंगस्टरों
    पंजाब

    पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से 'गैंगस्टरां…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत: झांसी में 4 महीने पहले शादी हुई; पिता बोले- दामाद ने हत्या की

    यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के चार महीने बाद ही एक मुस्कान नाम…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!

    यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशियों कंते सयन्ना और ओंकार नाथ चौरसिया की ओर से किया गया…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जौहर यूनिवर्सिटी फंडिंग केस: ED के सामने आजम खान से 15 सवालों पर पूछताछ, 426 करोड़ की फंडिंग का हिसाब तलाश रही एजेंसी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password