कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 12.11.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाला 01 अभियुक्त विवेक पुत्र चंदन सिंह को कैलाश अस्पताल, सेक्टर-27 नोएडा कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल संबंधित मु0अ0सं0 249/2026 थाना सेक्टर-20 व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विवेक पुत्र चंदन सिंह निवासी जी ब्लॉक, सेक्टर-20 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 451/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 249/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 400/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0 426/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0सं0 073/2025 धारा 312/313/317(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- 01 मोटरसाइकिल रजि0नं0- DL7SCY6792 संबंधित मु0अ0सं0 249/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस।
2- 01 अवैध चाकू।

