jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया बड़ा संकेत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया बड़ा संकेत
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया बड़ा संकेत

News Desk
Last updated: August 8, 2026 9:54 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के जल्द प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए बयान ने इन अटकलों को नई हवा दे दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से सुंदर सिंह ठाकुर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘ये जल्द मंत्री बनने वाले हैं।’ मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिलचस्प बात यह रही कि जिस समय मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की, उस दौरान मंच पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद थे। ऐसे में इसे महज राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार का संकेत माना जा रहा है।

प्रदेश मंत्रिमंडल में वर्तमान में एक मंत्री का पद रिक्त है। मुख्यमंत्री पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। हालांकि उस समय उन्होंने किसी संभावित नाम का उल्लेख नहीं किया था, लेकिन अब सुंदर सिंह ठाकुर के संबंध में दिए गए बयान ने राजनीतिक अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

यदि निकट भविष्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होता है तो विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद को भी भरे जाने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद विनय कुमार के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कारण यह पद खाली है। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का लगभग सवा वर्ष ही शेष बचा है, ऐसे में माना जा रहा है कि सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर होने वाले संभावित बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखकर किए जा सकते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांगड़ा में ग्रामीण विकास को रफ्तार, 16,064 कार्यों के लिए 300.32 करोड़ मंजूर
    Next Article शहरी दबाव के बीच हिमाचल में नया शहर बसाने की पहल, केंद्र ने DPR मांगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में काम कर रही 1.14 लाख सूक्ष्म और लघु औद्योगिक इकाइयों (एमएसई) के टैक्स में बड़ा बदलाव करने की…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जनता दर्शन सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक महिला को गाय दिलाई और एक दिव्यांग…

    3 Min Read
    राजस्थानराज्य

    स्कूल वैन हादसे में बुझ गया एक होनहार छात्र का सपना, परिवार और स्कूल में पसरा मातम

    बांसवाड़ा के ठीकरिया स्थित दाहोद मार्ग पर दुर्गा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह हुए दर्दनाक स्कूल वैन हादसे ने…

    4 Min Read
    अजनाला
    पंजाबराज्य

    अजनाला में शिक्षा का नया अध्याय: भगवंत मान ने सरकारी कॉलेज की आधारशिला रखी

    अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अजनाला हलके के गांव बिक्राऊ में बहुप्रतीक्षित सरकारी डिग्री और वोकशनल प्रशिक्षण…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया बड़ा संकेत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password