jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां
उत्तर प्रदेशराज्य

कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 29, 2026 6:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 सीनियर अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र के. सेंगर को अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) बनाया गया है, जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अभी तक गाबा अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के पद पर कार्यरत थे। गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर के पद पर नई तैनाती मिली है। नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्हें लखनऊ कमिश्नरेट में दूसरी बार नियुक्ति मिली है। गाबा मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। गाबा अपनी तकनीक आधारित पुलिसिंग, प्रशासनिक दक्षता और शांत कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

गृह विभाग में सचिव स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं

उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में जिम्मेदार पदों पर कार्य किया है। उत्तर प्रदेश शासन में गृह विभाग में सचिव स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जून 2024 में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बनाए गए, जहां महाकुंभ-2025 की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का नेतृत्व किया। अपराध नियंत्रण, तकनीक आधारित जांच, डेटा आधारित पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए उनकी कार्यशैली की पहचान रही है।

केंद्र में काफी समय तक काम किया

उन्हें रिजल्ट देने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। सीबीआई में तैनाती के साथ केंद्र में उन्होंने काफी समय तक काम किया। यूपी कैडर में वे वापस वर्ष 2020 में लौटे। तरुण गाबा ने बीई (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन), पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स, साइबर लॉ में स्नातकोत्तर तथा पब्लिक पॉलिसी में एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम कर रखा।

आनंद एस. कुलकर्णी सचिव गृह बने

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार का तबादला मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (पीटीएस) पद पर किया गया है।वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, आनंद एस. कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव (गृह) बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (गोरखपुर जोन) अशोक जैन को महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) नियुक्त किया गया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोड़ा को वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) भगवान स्वरूप को तकनीकी सेवाओं का एडीजी बनाया गया है। इसी प्रकार, अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी (लॉजिस्टिक्स) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।पुलिस महानिरीक्षक (होमगार्ड) धर्मवीर का तबादला पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी जोन), प्रयागराज के पद पर किया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गोरखपुर में सीएम योगी का एलान: अधिवक्ताओं को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, देश विरोधी साजिशों पर भी किया आगाह
    Next Article पति की हत्या के आरोप, जेल की सलाखें और अपनों की बेरुखी… मेरठ की 5 महिला बंदियों की कहानी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए बड़ी खबर है. हजारों राशन कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

    रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ता लेकर घर से निकले एक परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड भाजपा में चुनावी सुगबुगाहट: 70 सीटों का गणित और बूथ की हकीकत जानने मैदान में उतरे भाजपा के 3 दिग्गज

    देहरादून। उत्तराखंड के वर्ष 2027 के चुनावी रण में भाजपा के तीन नए सारथी शुक्रवार से मैदान में होंगे। प्रदेश…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस दूसरे स्थान पर

    चंडीगढ़। पंजाब में चार नगर निकायों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आए…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password